भानपुरा (डॉ प्रद्युम्न भट्ट भानपुरा) लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की तीन सो वीं जन्म जयंती पर नगर की सांस्कृतिक साहित्यिक संस्था वाग्देवी संस्कृति परिषद ने सम्मान लोकमाता अहिल्या बाई होलकर को याद करते हुए अध्यक्ष राधेश्याम टेलर ने महारानी अहिल्या बाई के जीवन प्रसंग को रेखांकित करते हुए 1970तक प्रतिवर्ष भानपुरा में खासगी होलकर ट्रस्ट द्वारा आयोजित अहिल्या महोत्सव के बारे में अपने विचार साझा किए और कहा कि भानपुरा को जितना वैभव और सम्मान शिक्षा स्वास्थ आदि क्षेत्रों में होलकर काल में मिला वह अविस्मरणीय हैं ।संस्था के संयोजक डॉ प्रद्युम्न बाई भट्ट ने कहा ख़ासगी होलकर ट्रस्ट द्वारा भानपुरा क्षेत्र को अनेकों धर्मादा उपक्रम लोक हित में दिए गए वे बेजोड़ थे।अहिल्या बाई होलकर का जीवन प्रेरणा की मशाल हैं चाहे महिला प्लाटून की बात हो चाहे टैक्स को कम कर व्यापार वृद्धि की बात हो चाहे परोपकार ,दानशीलता ओर शिवालय सहित सभी देव स्थलों के विकास की बात हो अहिल्या बाई होलकर मातोश्री ने भानपुरा अंचल को हर गांव को सौगात दी थी आज भानपुरा अंचल मातोश्री का ऋणी है लेकिन डॉ भट्ट ने जोर देकर कहा कि भानपुरा की सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण करने के लिए स्थानीय शासन प्रशासन को इसे गरिमा मय आयोजन अवसरों को विस्मृत नहीं करना चाहिए।वाग्देवी परिषद के सदस्यों मोहन लाल मरमट,कैलाश तिवारी ,सीताराम संदेशिया, सहित संजय जोशी किशोर सिंह झाला ,दीपक कुमार आदि ने मातो श्री को माल्यार्पण किया पुष्पांजलि अर्पित की। श्याम टेलर ने सभी का आभार माना। डॉ भट्ट ने आशा व्यक्त की कि पूर्व प्रचलित सलाना वार्षिक अहिल्या महोत्सव का नियमित आयोजन पुनः शुरू होना भानपुरा के सांस्कृतिक विकास में अहम भूमिका का निर्वाहन करेगा स्मरणीय है भानपुरा स्थित होलकर छतरी पर मातो श्री अहिल्या बाई की सुंदर संगमरमर कलात्मक जीवंत प्रतिमा है ।वहीं पर यह आयोजन सम्पन्न हुआ
वाग्देवी परिषद ने लोक माता अहिल्या बाई को सम्मान याद किया ,लोक माता अहिल्या बाई होलकर का ऋणी है भानपुरा
byAmit Kumar Harsola
-
0