भानपुरा। जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन अपने 31 वे स्थापना दिवस के अवसर पर पूरे भारत वर्ष में करीब 140 ग्रुपों के माध्यम से मानवसेवा सप्ताह मनाने जा रहा है! इंदौर के 15 ग्रुपों ने आज से ही मानवसेवा कार्य प्रारंभ कर दिया है! इस संस्था का मुख्य उद्देश्य मैत्री से संगठन एवं संगठन से सेवा का है! इसके अन्तर्गत जरुरतमंद व्यक्तियों को भोजन वितरण, दवाईयां, मेडिकल उपकरण, बच्चों की फीस, कपड़े, गायों को चारा आदि कई वस्तयें वितरीत कि जायेगी! फेडरेशन का मुख्य कार्यक्रम दिनांक 4 जून को महावीरबाग इंदौर में आयोजित किया जा रहा है! इसमें स्वाधर्मी परिवारों को राशन वितरित किया जायेगा! यह जानकारी फेडरेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय मेहता एवं अध्यक्ष संजय छाजेड एवं मानवसेवा चैयरमैन प्रताप सिंह मेहता एवं विरेन्द्र बोडाना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष जैन मामा, राष्ट्रीय महासचिव मनोहर जैन लोढ़ा, अनिल नाहर, नीलेश पोखरना ने देते हुए सभी ग्रुपों से आव्हान किया कि इस मानव सेवा दिवस को पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाए व इस अवसर पर पुरी श्रद्धा व निष्ठा के साथ मानव सेवा करें जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप एक्सीलेंस ग्रुप द्वारा पित्र पर्वत पर भोजन वितरीत किया गया! कल जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप सिद्धाचल द्वारा केशर देवी स्कुल चोरल डेम पर आखों की जांच का शिविर आयोजित किया जा रहा है!
जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन रजि. अपने 31 वे स्थापना दिवस पर मानव सेवा सप्ताह मनायेगा
byAmit Kumar Harsola
-
0